फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे हैं अपराध : सुभाषिनी अली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सांसद, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य व जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिणी अली सहगल ने कहा कि मनुवादी भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों पर हमले कर रही है। हमारा संविधान गंभीर खतरे में है, जिसकी रक्षा देश के नागरिकों को करनी होगी। वे रविवार को जाट धर्मशाला में जनवादी महिला समिति की तरफ से आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ और संचालन जिला सचिव बबली लांबा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, मगर सबसे चिंताजनक बात यह है कि अपराधों और अपराधियों को एक खास चश्मे से देखा जा रहा है। यह चश्मा जाति, धर्म और अपराधी की राजनीतिक स्थिति का है। बिलकिस बानो, जूनियर कोच, महिला पहलवान, हाथरस केस, बीएचयू केस सहित कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनमें मनुवादी मानसिकता से संचालित होकर भाजपा सरकार ने अपराधियों को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है। लोगों की निजी मान्यताओं को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आज की राजनीति केवल वोट की राजनीति नहीं है, यह लोगों के दिल और दिमाग को हैक करने की साजिश है। यह ऐसी राजनीति है जो अल्पसंख्यकों से नफरत करना सिखाती है और मानवतावादी मूल्यों को खत्म कर रही है। हमें आने वाले चुनावों में इस तरह की राजनीति को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रस्ताव किया पास
कार्यक्रम में सेक्टर-13 में चिकित्सक दंपती के घर में काम करने वाली महिला एवं उनकी नाबालिग बेटी पर चोरी के झूठे इल्जाम में पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में मांग की गई कि पीड़ित महिला व उसकी नाबालिग बेटी को मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, अन्यथा जनवादी महिला समिति आंदोलन करेगी। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा, कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया, डॉ. सरोज दहिया, डॉ. बलजीत भ्यान, सीटू नेता सुरेश, मनोज सोनी, कर्मचारी नेता राजेश बागड़ी, अलका सिवाच, मास्टर पवन, मास्टर विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें