फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने निकाला रोष मार्च

Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आईआईवीईआर बहु अकबुरपुर के बीवीएससी के विद्यार्थी विश्वविद्यालय में पेपर करवाने और विवि की तरफ से इंटर्नशिप करवाने की मांग को लेकर लुवास में धरने पर बैठे हैं। विद्यार्थियों ने शनिवार शाम को मांगों को लेकर रोष मार्च भी निकला। विवि परिसर में विद्यार्थी पिछले 16 दिनों से धरना दे रहे हैं। इसके अलावा हर रोज 6 विद्यार्थी क्रमिक भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। शनिवार को धरने पर बैठे विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल रजिस्ट्रार से भी मिलने उनके ऑफिस गया था, लेकिन शनिवार को छुट्टी होने के बाद रजिस्ट्रार विद्यार्थियों से नहीं मिल पाए। इसके बाद विद्यार्थी उनके धर पर भी मिलने गए, लेकिन वहां भी इनसे मुलाकात नहीं हो पाई। वहीं दो दिन पहले धरने पर बेहोश हुआ छात्रा की हालात में भी काफी सुधार है और वह भी धरने पर बैठी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि फीस बढ़ोतरी का उनका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। जिसमें 26 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है। वहीं कोर्ट में संस्थान की ओर से कोर्ट के आदेश पर लाए गए हाजिरी रजिस्टर का शपथपत्र भी विश्वविद्यालय की तरफ से कोर्ट में जमा करवाया गया था। बता दें कि मांगों को लेकर विद्यार्थियों को कई वेटरनरी एसोसिएशनों का समर्थन भी हासिल हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें