फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विद्यार्थी पढ़ाई का दबाव न खुद लें और न ही परिजन बनाएं

विज्ञापन
-डॉ. प्रशांत, मनोवैज्ञानिक।
विज्ञापन
हिसार। अगले माह 12वीं की सीबीएसई की परीक्षाएं हैं। इसके बाद हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों का व्यवहार कैसा रहना चाहिए। अभिभावकों को क्या करना चाहिए कैसे बच्चों की तैयारियां अच्छे से करवा सकते हैं। इसके लेकर मनोवैज्ञानिकों ने कई सुझाव दिए हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों पर पढ़ाई के लिए अनावश्यक दबाव न बनाएं। उनको जितना हो सके मोटिवेट करते रहना चाहिए। उनका टाइम टेबल सेट करवाना चाहिए। विद्यार्थियों को भी तनाव मुक्त रहकर परीक्षाएं देनी चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षार्थी और उनके अभिभावक समझ लें कि सफलता बहुआयामी होती है। सिर्फ परीक्षा पास कर लेना ही सफलता का मानक नहीं हो सकता। अपनी क्षमता के अनुसार आसानी से पूरा हो सकने वाला जीवन का लक्ष्य तय करें। इसकी प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करें। खुद में यकीन रखें कि आप यह लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। नियमित दिनचर्या के साथ अच्छी नींद लें। जंक फूड से बचें। संतुलित आहार की मात्रा बढ़ा दें। टाइम टेबल बनाकर पढ़ें। पढ़ने से पहले संबंधित विषय का पाठ्यक्रम देख लें। किसी भी विषय को लगातार पढ़ने के बजाय बीच में करीब 15 मिनट का अंतराल भी लेते रहें। इस बीच परिजनों से बात करें। पढ़ाई का अत्यधिक दबाव न खुद लें और न ही परिजन बनाएं। परिजन घर का माहौल शांत रखें और व्यक्तिगत भिन्नता के कारण अपने बच्चे की तुलना दूसरों से न करें। अगर परीक्षा का तनाव आपको उदास कर रहा है। शरीर में ताकत की कमी लग रही है और चिंता हो रही हो तो पास के किसी मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से संपर्क कर परामर्श लें। -डॉ. प्रशांत, मनोवैज्ञानिक।

-डॉ. प्रशांत, मनोवैज्ञानिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें