फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान सातवीं के छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद नगर में 15 वर्षीय नाबालिग ईशा मलिक ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदे से लटके ईशा के शव को नीचे उतारा। इसकी सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक ईशा 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहने लगती थी। मंगलवार रात वह अपने परिनजों के साथ घर पर मौजूद थी। देर रात ईशा ने अपने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर छत के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। इस बारे में आजाद नगर थाने के जांचकर्ता एएसआई हेमराज ने बताया कि सूचना मिलते ही मैंने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिर शव को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे और वहां शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। ईशा के पिता जोगेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें