गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आ रहीं समस्याओं को लेकर पॉजिटिव सोसायटी छात्र संगठन ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। वीसी प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने जल्द ही सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। कुछ मांगें साथ की साथ पूरी कर दी।
पॉजिटिव सोसायटी के प्रधान मोहित अकेहडी, साहिल झोझू, साहिल जग्गा, अमन, विवेक आदि ने बताया कि लड़कों के छात्रावास नंबर -4 के मैस के खाने की गुणवत्ता बहुत खराब है। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुधार नहीं है। जिसमें दाल बेहद पतली होती है। शाही पनीर, मटर पनीर में पनीर नाम मात्र होता है। दही व रायता के नाम पर पानी दिया जा रहा है। होस्टलों में 10 डाइट के रुपये जबरदस्ती लिए जा रहे हैं। छात्र खाना खाएं या न खाएं, उनसे भी पैसे लिए जा रहे हैं। फिजियोथैरेपी विभाग के 1 व 2 वर्ष का रिजल्ट 15 तारीख तक जारी किया जाए। विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक जगहों पर डस्टबिन रखवाएं। जिम की खराब मशीनें ठीक करवाई जाएं। नई मशीनें लाने की मांग भी छात्रों ने रखी। फ्रेगरेंस गार्डन के अंदर कैंटीन होनी चाहिए। महिला सिक्योरिटी गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए। रिजल्ट ब्रांच की डीएमसी प्रिंट करने वाली मशीनें बदली जाएं। फिजियोथैरेपी विभाग का निर्माण कराया जाए।