फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में सब्जी गिरने पर हुए विवाद में ईंट मारकर छात्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी मार्ग स्थित अमरदीप कॉलोनी में बुधवार रात आयोजित शादी समारोह में सब्जी गिरने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के अंकित ने मदद के लिए अपने दोस्त बास खुर्द गांव के 26 वर्षीय आशीष मोर को बुलाया। आधी रात को विवाद में ईंट मारकर आशीष की हत्या कर दी, जबकि उसका दोस्त कालीरावण निवासी अशोक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक के पिता ब्लॉक समिति के चेयरमैन रहे राजेश की शिकायत पर चार नामजद समेत 7-8 अन्य के खिलाफ हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं, मृतक के दोस्तों ने एक पुलिसकर्मी पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। राजेश मोर ने बताया कि बुधवार देर रात आशीष के दोस्त अमरदीप कॉलोनी निवासी अंकित पड़ोस में एक शादी समारोह में गया था। इस दौरान सब्जी गिरने पर न्यू अमन विहार कॉलोनी निवासी पवन, प्रवीन बिश्नोई, प्रदीप, रावतखेड़ा निवासी रजत उर्फ भूनिया और 7-8 अन्य के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद अंकित ने आशीष व अशोक के पास फोन कर उन्हें बुला लिया। अंकित, आशीष और अशोक जब पवन, प्रवीन बिश्नोई, प्रदीप, रजत से बातचीत करने पहुंचे तो कहासुनी के साथ हाथापाई शुरू हो गई। झगड़े में पवन, प्रवीन, रजत, प्रदीप व अन्य ने ईंटें उठाकर अंकित, आशीष और अशोक को मारनी शुरू कर दीं। इस दौरान आशीष की मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अफसोस... नहीं बचा सका दोस्त की जान
अस्पताल में उपचाराधीन अशोक ने बताया कि आशीष के सिर पर ईंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावर लोहे की रॉड से आशीष और मुझ पर हमला करने लगे। मैं आशीष के ऊपर गिर गया। इसके बाद भी लोहे की रॉड और ईंटों से हमला करते रहे। मुझे अफसोस है कि मैं अपने दोस्त की जान नहीं बचा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान -----
मृतक के पिता राजेश मोर की शिकायत पर पवन, प्रवीन बिश्नोई, प्रदीप, रजत और 7-8 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
- सदानंद, थाना प्रभारी, आजाद नगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें