फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गाय से बाइक टकराने पर छात्र की मौत

Sat, 18 Mar 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर सेक्टर-14 एरिया में घूम रही बेसहारा गाय ने एक और युवा की जान ले ली। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीटेक करने वाले 24 वर्षीय छात्र मनिंद्र की बाइक गाय से टकरा गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मनिंद्र मूल रूप से भिवानी के जिले गांव मुंढाल खुर्द का रहने वाला था जो हाल ही में अपने परिवार के साथ हिसार पुलिस लाइन में रह रहा था। मनिंद्र के पिता प्रदीप हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर तैनात हैं जिनकी भाटला पुलिस चौकी में ड्यूटी है। शुक्रवार को सिटी थाना पुलिस ने मनिंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया। नागरिक अस्पताल में मौजूद छात्र मनिंद्र के पिता एसआई प्रदीप ने बताया कि मनिंद्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से हाल ही में बीटेक की है। मनिंद्र पढ़ाई में बहुत ही होशियार था। वह ऑस्ट्रेलिया जाकर अपनी आगामी पढ़ाई करके इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नाम रोशन करना चाहता था। प्रदीप ने बताया कि मनिंद्र 15 मार्च को किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर देर शाम करीब 7 बजे सेक्टर-14 से गुजर रहा था। जहां बीच सड़क पर बैठी एक बेसहारा गाय से टक्कर होने पर उसकी मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद उनके परिजनों ने बताया कि गाय काले रंग की होने के कारण मंनिद्र को दिखाई नहीं दी। इस कारण उसकी बाइक गाय से टकरा गई। इस हादसे में मनिंद्र को काफी गंभीर चोट लगी। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। शनिवार अल सुबह मनिंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें