फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का कर्मचारी ही निकला चोर

Sun, 17 Nov 2013 09:34 PM IST
टोहाना(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर दीपावली के दिन हुई चोरी के मामले को पुलिस ने रविवार को सुलझा लिया।
विज्ञापन


चोरी दुकान पर काम करने वाले युवक ने अपने साथी की मदद से की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि रेलवे रोड पर खुराना इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से दीपावली पर सामान की चोरी हो गई थी।

पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दुकान में काम करने वाले युवक सन्नी निवासी किला मोहल्ला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।

पूछताछ में सन्नी से स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त विनोद के साथ मिलकर दुकान से दो एलसीडी, प्रेस, एक स्टैपलाइजर, होम लैटर समेत कई सामान चोरी किए थे।

पुलिस ने सन्नी के साथ विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि विनोद पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें