फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लुदास में कांग्रेसी नेता के घर पर पथराव, पांच लोग घायल

Fri, 14 Jun 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लुदास गांव की चौपाल में विकास कार्य कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि 11 जून को गांव निवासी कांग्रेस नेता सुखबीर के घर पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों के बयान पर 39 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन लुदास गांव के रहने वाले कांग्रेसी नेता सुखबीर ने बताया कि वह गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। 10 जून की रात 8 बजे गांव के बस अड्डे पर खड़ा था। स्कूटी पर राजबीर और संदीप शराब के नशे में गाली देकर निकल गए। इस बारे में संदीप के ताऊ को शिकायत की। रात करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति ने हमारे घर आकर डंडा मारने की कोशिश की। इस बारे में 112 पर कॉल किया। 11 जून की रात करीब 9 बजे उक्त लोगों ने अपने साथियों के साथ घर पर पथराव किया। इस हमले में वह, अनीता, साहिल, पिंकी को चोट आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरे पक्ष के राजबीर ने पुलिस को बयान देकर कहा कि 10 जून को रात करीब 11 बजे सुखबीर, उसके भाई रणबीर व 6 अन्य ने उस पर डंडों से हमला किया। पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर कांग्रेसी नेता सुखबीर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें