फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर (हिसार)। अग्रोहा से इनेलो के प्रत्याशी का समर्थन करने आदमपुर आ रहे जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जसमेर सिंह के काफिले पर ईंट-पत्थर बरसाकर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव कोहली के बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे 20-25 हमलावरों ने बाबा के काफिले पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में बाबा जसमेर सिंह ने बताया कि वह जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह अपने समर्थकों के साथ अग्रोहा से आदमपुर के लिए निकले थे। रास्ते में गांव कोहली बस स्टैंड पर 20-25 लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कई समर्थकों को चोटें आईं, वहीं गाड़ियों के शीशे टूट गए। हमला करने में मुख्य रूप से पार्टी के प्रत्याशी घोषित राजेश उर्फ सुभाष, भूपेंद्र सैनी, राहुल पंडित, सुभाष छिंपा के पिता और गांव सीसवाल के पूर्व सरपंच घीसाराम शामिल थे। बाबा जसमेर ने शिकायत में बताया कि उनकी पार्टी के महासचिव प्रदीप प्रजापति को वीरवार रात 10.45 बजे पूर्व सरपंच घीसाराम ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही कुलदीप बिश्नोई का नाम लेते हुए गांव में न घुसने की चेतावनी भी दी थी। बाबा जसमेर का आरोप है कि जनता कल्याण मोर्चा का घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई से मिल गया है।
बाबा की गाड़ी ने कुचलने का प्रयास किया
उपचुनाव के लिए बाबा ने मुझे उम्मीदवार घोषित किया था। बाबा ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है, लेकिन समर्थक बहुत हैं। बाबा ने नामांकन पत्र वापस लेने के लिए कहा था, जिस पर मैंने मना कर दिया। बाबा जसमेर ने कहा था कि वे मीटिंग कर फैसला लेंगे। बाद में उसके पास कोई फोन नहीं आया। उन्हें पता चला कि बाबा इनेलो का समर्थन कर रहे हैं। जिस पर उसके समर्थकों में रोष था। शुक्रवार का वह कोहली बस अड्डे पर रोष जताने आए थे। इसी दौरान बाबा के काफिले की एक गाड़ी ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया तो समर्थकों ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। पत्थरबाजी व हमला करने के आरोप निराधार हैं। - राजेश कुमार, प्रत्याशी, जनता कल्याण मोर्चा
विज्ञापन

जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जसमेर सिंह ने शिकायत दी है। शिकायत में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार राजेश, पूर्व सरपंच घीसाराम सहित अन्यों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुखजीत सिंह, थाना प्रभारी, आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें