फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 19 नवंबर को महाबीर स्टेडियम में होगी राज्य स्तरीय हैंडबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा की ओर से 17 से 19 नवंबर तक महाबीर स्टेडियम में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता राज्यस्तरीय हैंडबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की कुल 44 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला खेल विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

डीईओ के निर्देशानुसार के शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। टीमों के ठहरने से लेकर उनके भोजन के व्यवस्था की भी तैयारी कर ली है। डीपीई कुलदीप नैन ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ कंबल खुद लेकर आना होगा। लड़कियों की टीम के साथ महिला इंचार्ज को आना अनिवार्य है। टीम इंचार्जों को अपनी टीम की रिपोर्टिंग महाबीर स्टेडियम में पहुंचकर करनी होगी।
डीएचबीवीएन में 12वीं इंटर सर्कल स्पोर्ट्स मीट आज से
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 16 नवंबर से सुबह 10 बजे विद्युत नगर स्थित खेल परिसर में 12वीं इंटर सर्कल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं खेल प्रबंधन समिति के चेयरमैन इंजीनियर नीरज आहूजा ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि समारोह में उपायुक्त उत्तम सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। समापन अवसर पर 18 नवंबर को बाद दोपहर 3 बजे हिसार रेंज के महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। केंद्रीय खेल समिति के महासचिव रविंद्र पान्नू ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, चेस, फुटबाल, कबड्डी, टग ऑफ वार, टेबल टेनिस, वालीबाल (शूटिंग) आदि खेलों के मुकाबले होंगे। समारोह में केंद्रीय खेल समिति के सचिव सुनील कुमार वर्मा, वित्त सचिव हरनेक सिंह सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें