फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कल्याण गोष्ठी में एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं

Sat, 13 Sep 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एसपी शशांक कुमार सावन ने शनिवार को अधिकारिक मेस में कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पिछली बैठक में उठाए गए बिंदुओं की समीक्षा कर थानावार पुलिसकर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। गोष्ठी में पुलिसकर्मियों ने व्यायामशाला (जिम) की सुविधाएं, पुलिसकर्मियों के बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति, पुलिस थानों, चौकियों, क्राइम यूनिटों और अन्य सरकारी भवनों में सफाई व्यवस्था, सरकारी आवासों में केयरटेकर नियुक्त करने, बच्चों के लिए पुस्तकालय की स्थापना की मांग की। एसपी ने महिला थाने की पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ संवाद किया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों, उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें