हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने 46 अभियंताओं के ऑनलाइन नीति से तबादले किए हैं। इनमें तीन अधीक्षक अभियंता, 14 कार्यकारी अभियंता और 29 सहायक अभियंता शामिल हैं। निगम मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार एसई मदन लाल सुखीजा को जींद से एमएंडपी सर्कल हिसार, एसई वेदप्रकाश को निगरानी हिसार से आर-एपीडीआरपी और एसई मनोज कुमार को गुरुग्राम से हिसार भेजा गया है। एक्सईएन रविंद्र अग्रवाल को सिविल कार्य खंड गुरुग्राम से एमएंडपी फरीदाबाद, सत्तार खान को संचालन खंड होडल से बादशाहपुर, मंजू चौधरी को ऊर्जा अंकेक्षण गुरुग्राम से सिविल कार्यखंड गुरुग्राम, कुलदीप सिंह को रेवाड़ी संचालन से ऊर्जा अंकेक्षण गुरुग्राम, प्रदीप को हिसार वाणिज्य खंड से सेंट्रल स्टोर हिसार, राजेश निनानिया को एमएम हिसार से पीएंडडी हिसार, विक्रांत सांगवान को आईटी हिसार से सीओएस हिसार और रविंद्र सिंह घणघस पीएंडडी हिसार से एमएम हिसार भेजे गए। एक्सईएन संदीप कुमार मेहता संचालन खंड फतेहाबाद से निर्माण खंड हिसार, मनोज पन्नू एमएम हिसार से निर्माण खंड भिवानी, राजेश नांदल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट गुरुग्राम से एमएंडपी भिवानी, कुलदीप मोर निर्माण खंड भिवानी से एमएम हिसार, अमनदीप सिंह सेंट्रल स्टोर हिसार से पीएंडडी हिसार, मुकेश कुमार एमएंडपी भिवानी से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट गुरुग्राम भेजे गए हैं। ब्यूरो