फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली मौत मामला : पीए सुधीर की भूमिका संदिग्ध, सीबीआई जांच होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। परिजनों ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। सोनाली की छोटी बहन, बड़ी बहन तथा सास ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया। उनकी बहन रीमन ने कहा कि पीए सुधीर सांगवान की जांच होनी चाहिए। हमने उसे 50 बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। हमारे किसी फोन का जवाब नहीं दिया। सोनाली फोगाट की हादसे में मौत हो गई है यह कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन

हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है। वह राजनीति में थी इस कारण उसके काफी विरोधी हो गए थे। वह बाहर गई थी वहां क्या हुआ हम कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कभी किसी तरह की बीमारी का जिक्र नहीं किया। घर से गई तो पूरी तरह स्वस्थ थी। सोमवार को फोन आया तो भी ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया।
गौतमी देवी, सोनाली फोगाट की सास।
सोमवार को मेरी फोन पर बात हुई आई थी। उसने कहा कि व्हाट्सएप कॉल कर, मैं कुछ बात करना चाहती हूं। तब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि मुझे डर लग रहा है। मुझे बहुत टेंशन है। मेरे साथ यहां बहुत गलत हो रहा है। मैंने पूछा तो बोली घर आकर बताऊंगी। मेरी भी तबीयत खराब थी इस कारण अधिक कुछ नहीं पूछा। रात 9 से 10 के बीच तीन बार मुझसे बात हुई थी। हम नहीं मान सकते कि उसे हार्ट अटैक आया है। मुझे साजिश रचे जाने का शक है। सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

रुकेश, सोनाली की छोटी बहन
परसों मेरी बात हुई थी, तब ठीक थी। कल मम्मी के साथ बात हुई। मां से बातचीत में कहा था कि खाना खाने के बाद मेरे हाथ पैर काम नहीं कर रहे। शरीर मेरा साथ छोड़ रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कह सकते। मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए।
रीमन फोगाट, सोनाली की बड़ी बहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें