फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चैंबर दिलाने तो किसी ने वकीलों का टोल फ्री कराने का किया वादा

Tue, 12 Dec 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को सभी उम्मीदवारों की मीटिंग बार रूम में हुई। इसमें प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी देेते हुए अपने एजेंडे पेश किए। चुनाव से पहले सभी प्रधान पद प्रत्याशियों ने वोट की अपील की। बार के सदस्यों ने सभी प्रत्याशियों के विचार सुने। सभी ने चैंबरों का काम जल्द शुरू करवाने, बार व बेंच का तालमेल बनाए रखने व वकीलों की समस्याओं को तत्परता से समाधान कराने की प्राथमिकता गिनाईं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजेश जाखड़ ने चुनाव के संबंध में मुख्य दिशा निर्देशों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को मतदान के दिन अधिवक्ता पहचान पत्र साथ लाएं। अधिवक्ता की ड्रेस कोड में आएं। वोटिंग के समय सुबह 9 से शाम 4 बजे के दौरान अपना वोट डाल सकेंगे। बैनर पम्पलेट आदि का उपयोग न करने की हिदायतें दीं। मंच का संचालन अतिरिक्त चुनाव अधिकारी विक्रम मित्तल ने किया।

मेरी प्राथमिकता बार के वकीलों के मान-सम्मान को बढ़ावा देना रहेगी। बिना वायदे के सभी काम कराउंगा। कहता नहीं करके दिखाता हूं। पूरे प्रदेश में बिना चुनाव के सर्वसहमति से प्रधान बनने का रिकॉर्ड भी मेरे पास है। मैं तीन बार प्रधान रहा हूं। - सुरेंद्र ढुल, प्रधान पद प्रत्याशी
विज्ञापन


मैं नए चैंबराें का निर्माण कराने का प्रयास करूंगा। सभी वकीलों को चैंबर दिलाएंगे। बार और बेंच के बीच तालमेल बनाकर काम करेंगे। सभी का ग्रुप इंश्योरेंस और बार के लिए नया ऑडिटोरियम हाल बनवाया जाएगा। - अमित सैनी, प्रधान पद प्रत्याशी

विवादित मामलों को निपटान के लिए कमेटी बनाई जाएगी। महिला वकीलों के लिए अलग पार्क बनवाएंगे। अदालत परिसर में फर्स्ट एड और एंबुलेंस की सुविधा होगी। आसपास के एरिया का वकीलों के टोल फ्री कराएंगे। नए वकीलों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। - सचिन चुघ, प्रधान पद प्रत्याशी

नए वकीलों के प्रैक्टिस स्तर को बढ़ाएंगे, नए चैंबरों को तैयार करके नए वकीलों को सौंप देंगे। बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करेगें। पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाएगें। स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ पानी की सुविधा दी जाएगी।

- सुनील पूनिया, प्रधान पद प्रत्याशी



चैंबरों का निर्माण पारदर्शी किया जाएगा। नया एसी हाल बनाया जाएगा। बार और बेंच के संबंध को और बेहतर बनाया जाएगा। नए वकीलों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस करवाएं जाएंगे।
- विनय बिश्नोई, प्रधान पद प्रत्याशी



पार्किंग की समस्या का हल किया जाएगा। बार रूम का विस्तार तथा नए चैंबरों का 1 साल से पहले काम पूरा किया जाएगा। बार और बैंच के बीच की गरिमा को बनाए रखा जाएगा। नए वकीलों को अच्छी तैयारी करवाई जाएगी। -
विज्ञापन

कुलदीप देशवाल, प्रधान पद प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें