फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होली तक गोरखधाम एक्सप्रेस में स्लीपर वेटिंग में, अप्रैल माह तक श्रीमाता वैष्णाे देवी कटरा में भी सीटें नहीं

Sun, 10 Mar 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। होली पर्व को लेकर ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी शुरू हो चुकी है। गोरखधाम एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी की सीटें वेटिंग में चल रही हैं। गोरखधाम एक्सप्रेस में होली तक स्लीपर की सीटें वेटिंग में हैं। वहीं, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन में भी स्लीपर से लेकर थर्ड एसी की सीटें बुक हो चुकी हैं। हालांकि कुछ लोग टिकट कैंसिल भी करवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि गोरखधाम एक्सप्रेस रोजाना सुबह 9.35 बजे हिसार पहुंचती है। पांच मिनट ठहराव के बाद बठिंडा के लिए रवाना होती है। फिर बठिंडा से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर शाम को 4.35 बजे हिसार पहुंचती है। यहां फिर पांच मिनट ठहराव के बाद गोरखपुर के लिए चलती है। इसी प्रकार श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को हिसार से दोपहर 1.40 बजे रवाना होती है। वहीं कटरा जाने के लिए हिसार से प्रत्येक रविवार दोपहर 1.15 बजे जम्मुतवी के लिए विवेक एक्सप्रेस चलती है। मगर इस ट्रेन से कटरा जाने के लिए आपको जम्मुतवी से दूसरी ट्रेन बदलनी होगी।
गोरखधाम एक्सप्रेस में इतनी स्लीपर वेटिंग में
10 मार्च: 18
11 को: 17
12 को: 17
13 को: 29
14 को: 12
15 को: 6
16 को: 26
17 को: 22
18 को: 25
19 को: 31
20 को: 56
21 को: 50
22 को: 67
23 को: 65
24 को: 12
25 को: आरएसी: 11
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा में सीटों की स्थिति

11 मार्च: स्लीपर वेटिंग में 23
थर्ड एसी वेटिंग में 7
18 मार्च: स्लीपर वेटिंग में 25
थर्ड एसी वेटिंग में 19
25 मार्च: स्लीपर वेटिंग में 39
थर्ड एसी वेटिंग में 04
1 अप्रैल: स्लीपर वेटिंग में 40
थर्ड एसी वेटिंग में 11
8 अप्रैल: स्लीपर वेटिंग में: 23
15 अप्रैल: स्लीपर वेटिंग में: 15
थर्ड एसी वेटिंग में: 06
22 अप्रैल: स्लीपर वेटिंग में: 4
29 अप्रैल: स्लीपर वेटिंग में 11
थर्ड एसी: आरएसी: 06

सिरसा से हिसार होकर नोखा के लिए रवाना हुई ट्रेन
गुरु जम्भेश्वर मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सिरसा-नोखा-सिरसा मेला स्पेशल (01 ट्रिप) ट्रेन शनिवार सुबह 7.45 बजे सिरसा से नोखा के लिए रवाना हुई। वहीं, कोटा हिसार कोटा ट्रेन का सिरसा तक विस्तार होने के बाद शनिवार को ट्रेन सिरसा पहुंची। यहां से फिर हिसार होकर कोटा के लिए रवाना हुई। सांसद सुनीता दुग्गल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें