हिसार। गणेश मार्केट की सच मोबाइल गैलरी से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में सीआईए टीम ने एक और आरोपी बिहार के मोतिहार के घोड़ासन निवासी छोटे लाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं टोपी गैंग के गुर्गे गोविंद चौधरी और श्रीराम से रिमांड के दौरान 6 मोबाइल फोन और 90 हजार रुपये बरामद किए हैं। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
मामले की जांच कर रहे है उप निरीक्षण इंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी छोटे लाल ने 8 अक्तूबर को गणेश मार्केट स्थित मोबाइल शॉप से मोबाइल फोन चोरी की वारदात में शामिल था। पुलिस को दुकान संचालक शांति नगर निवासी पंकज कुमार ने शिकायत दी थी कि 7 अक्तूबर की शाम करीब 9 बजे दुकान सकुशल बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब दुकान पर आया तो शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर से मोबाइल फोन और 1 लाख 80 हजार की नकदी गायब थी। संवाद