हिसार। सिद्धांत जैन हिसार के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। इससे पहले वह फतेहाबाद जिले में तैनात थे। वहीं हिसार में तैनात आईपीएस शशांक कुमार सावन का तबादला एआईजी एडमिनिस्ट्रेटिव पंचकूला हेडक्वार्टर किया गया है। शशांक कुमार सावन ने 4 नवंबर 2024 को हिसार जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभाला था। इनके कार्यकाल के दौरान कई चर्चित मामले रहे जिनमें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़ी गई यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा मामला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसके अलावा मिल गेट में पुलिस की धरपकड़ के दौरान एक युवक की छत से कूदने से हुई मौत का मामला व ढाणी श्यामलाल में एसआई की हत्या का मामला भी खूब चर्चा में रहा था।