हिसार। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महामंच की हरियाणा शाखा ने शहर के एक निजी होटल में तीज का महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुदिता जगबीर वर्मा, अनीता जयमल सिंह, डॉ. रीना वर्मा और पंकज संधीर थीं।
मंच की प्रदेश अध्यक्ष नीलम वेद प्रकाश सोनी, आरती सागर लावट ने बताया कि इस मौके पर श्वेता सोनी को तीज क्वीन, प्रियांशु सोनी को फर्स्ट रनर अपर, वंदना सोनी को सेकंड रनर अप चुना। सीनियर तीज क्वीन शारदा सोनी को चुना गया। फर्स्ट रनर अप मंजुला सोनी, सेकंड रनर अप सीमा लावट रही।
मंच की कोषाध्यक्ष आरती लावट ने बताया प्रोग्राम में स्वर्णकार समाज की करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। डॉ. नीलम वेद सोनी ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं ने अपनी स्थानीय कला संस्कृति को हरियाली तीज महोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष राजरानी, संयोजक रेखा सोनी, सह संयोजक मीरा सोनी, पूनम सोनी रोड़ा के नेतृत्व कार्यक्रम हुआ।
राजकीय कॉलेज में तीज के गीतों पर झूमीं शिक्षिकाएंम
संवाद न्यूज एजेंसीहिसार। राजकीय महाविद्यालय हिसार में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से तीज समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. वंदना बिश्नोई व डॉ. दीपमाला लोहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और छात्राओं को संबोधित करते हुए आस्था, उमग और प्रकृति प्रेम के इस पर्व की शुभकामनाएं दी। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. नेहा बिश्नोई ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ. कमलेश, डॉ. भावना, डॉ. सुमन, डॉ. एकता, कॉलेज छात्र व अन्य ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।