आदमपुर। चक्की चौपटा रोड पर कन्फेक्शनरी की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) बेचने के आरोप में सीआईए मिलगेट हिसार की टीम ने दुकानदार मदन लाल को गिरफ्तार किया है। एएसआई बलवान के नेतृत्व में टीम ने उसके कब्जे से पॉलीथिन सहित छह ग्राम 63 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में मदन लाल ने नशीला पदार्थ गांव ढिंगसरा निवासी विकास से खरीदने की बात बताई। आदमपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद