महाबीर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
हिसार। महाबीर स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। एक दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 आयु वर्ग में प्रथम शिवेश और द्वितीय लक्ष्य रहा। इसी प्रकार अंडर-19 आयु वर्ग में प्रथम माधव, द्वितीय कुश, अंडर-17 आयु वर्ग में प्रथम नैन्सी, द्वितीय चेल्सी रहीं। अंडर-19 आयु वर्ग में प्रथम साधना और द्वितीय कोमल रहीं। इस मौके पर डीपीई रमेश बैनीवाल, राजकुमार, कोच मनस्वरूप, दीपक, नीलम आदि मौजूद रहे।