फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पटेल नगर एरिया में सीवर ओवरफ्लो, एसडीओ का पार्षद को जबाव, दो लाख की बैटरी हो गई चोरी, काम करने में असमर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर एरिया में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ती जा रही है। हर बार शिकायत के बाद कर्मचारी आते हैं, मगर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। काफी समय से एरिया में सीवर बंद पड़े हैं। वहीं, शनिवार को सुबह-शाम पेजयल सप्लाई में लोगों के घर पर काला पानी पहुंचा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सप्लाई में आए पानी में सीवर की बदबू आ रही है। यदि सप्लाई का पानी पीयेंगे तो बीमार हो जाएंगे।
विज्ञापन

पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा का कहना है कि उन्होंने सीवर की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गिरिश गर्ग को फोन किया। इस दौरान एसडीओ ने जबाव दिया कि हमारी दो लाख की बैटरी चोरी हो गई है। हम काम करने में असमर्थ हैं। वहीं, इस मामले को पार्षद ने एक्सईएन विनोद सिरोहा को भी अवगत कराया था। मगर अभी तक सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर नही हो पाई है।

दूषित पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। आधा घंटे तक साफ पानी का इंतजार करते रहे। मगर काला पानी ही पहुंचा। उसके बाद किसी ने भी पानी नहीं भरा।
विज्ञापन

- नीलम ठकराल, पटेल नगर निवासी

शाम को एक घंटे सप्लाई आई, मगर पूरे समय तक दूषित पानी आया। कैंपर मंगवाकर काम चला रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लाइन को चेक करवाकर समाधान करे।
- वीना छाबड़ा, पटेल नगर निवासी

जनस्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या बताई जा चुकी है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- अनिल कुमार, पटेल नगर निवासी

दोनों समय की सप्लाई में काला पानी आया है। मैंने एसडीओ कंवरपाल को फोन कर पानी की समस्या के बारे में बताया तो उन्होंने यहां निरीक्षण किया और लोगों की समस्या का जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
- डाॅ. महेंद्र जुनेजा, पार्षद, वार्ड-17

मैं खुद वहां गया और लोगों से मिला था। इस दौरान दूषित पानी की समस्या का मामला मेरे संज्ञान में आया है। रविवार को पाइप लाइन चेक करवाई जाएगी। जो भी समस्या बनी हुई है, उसका समाधान कराया जाएगा।
- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
लघु सचिवालय स्थित डिस्पोजल के पास सीवर क्लीनिक मशीनों की छह बैटरियां चोरी हो गई हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सीवर समस्या को लेकर मेरे पास पार्षद का फोन आया था। सोमवार को बैटरी खरीदकर सीवर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- गिरिश गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें