फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: तेज रफ्तार कार का टायर फटा, सामने से आ रही दूसरी कार से टकराई, पालिका सचिव समेत सात घायल

Mon, 06 Feb 2023 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी

सार

हिसार की बड़वाली ढाणी में रहने वाले राहुल सैनी झज्जर जिले के बेरी कस्बा में नगर पालिका में सचिव के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह वह अपने घर से बेरी के लिए कार से निकले थे। उनकी कार को अनियंत्रित कार ने टक्कर मारी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी में ढाणी कुतुबपुर के पास तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। असंतुलित कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। जिस कारण कार में सवार नगर पालिका बेरी के सचिव राहुल सैनी समेत सात जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिसार की बड़वाली ढाणी में रहने वाले राहुल सैनी झज्जर जिले के बेरी कस्बा में नगर पालिका में सचिव के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह वह अपने घर से बेरी के लिए कार से निकले थे। रास्ते में प्रदीप मित्तल जो एक निजी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है और साक्षी जो रोहतक के एक बैंक में कार्यरत है भी उनके साथ हो गए। जब उनकी कार ढाणी कुतुबपुर के पास पहुंची तो दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार का पिछला टायर फट गया। जिस कारण असंतुलित कार सचिव की कार से टकरा गई। हादसे में सात लोग जख्मी हो गए। जख्मी हालत में सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन निजी अस्पताल ले गए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें