हिसार। शहर के एक सेक्टर में रहने वाली महिला और उसके बेटे के व्हाट्सएप नंबर पर अभद्र मैसेज भेजने और पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। महिला ने इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने सिसाय कालीरावण निवासी जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि 10 अगस्त को जितेंद्र ने उसके मोबाइल फोन पर अभद्र मैसेज भेजे। उसके बाद 2 सितंबर को बेटे के व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर पांच लाख रुपये मांगे और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि युवक बार-बार मैसेज भेज कर उन्हें परेशान कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद