हिसार। सेक्टर 15ए में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से घरों को पानी का कनेक्शन स्वयं खर्च पर करवाने का नोटिस जारी किया गया जिसका स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया। रेजिडेंट्स डेमोक्रेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान योग राज गर्ग ने मुख्य प्रशासक पंचकूला को शिकायत पत्र भेजकर नोटिस वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास शुल्क में मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं और घरों तक कनेक्शन उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि न्यायोचित समाधान नहीं मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो