फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सोरखी में ब्रेकर पर 12 दिन में दूसरा हादसा, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, हिसार रेफर

Sat, 28 Sep 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल विक्की। संवादFile Name : 27hns_9_27092024_129.jpgOrigna
विज्ञापन
हांसी। गांव सोरखी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रेकर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया व बाइक उछल गई। जिस पर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हिसार रेफर किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सोरखी में रात करीब नौ बजे सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार राम सिंह कॉलोनी निवासी विक्की पेंटर का कार्य करता है। सुबह वह अपने साथी ढाणी सांकरी निवासी राकेश के साथ मुंढाल में पेंट के काम के लिए गया था। रात को वहां से वापस लौटते समय जब वह सोरखी में पहुंचे तो वहां बस स्टैंड पर बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे विक्की व उसका साथी राजेश वहां गिर गए। हादसे के बाद लोग वहां एकत्रित हुए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी पहुंच गए। वहीं चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। विक्की की गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया।

सोरखी ब्रेकर पर हो चुके हैं हादसे
15 सितंबर को भी सोरखी के इसी ब्रेकर के चलते स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई थी। रोहतक के आंबेडकर कॉलोनी निवासी महिला बबीता अपने पति सतबीर के साथ स्कूटी पर सवार होकर गोगामेड़ी में दर्शन के लिए जा रही थी। दोपहर साढ़े 12 बजे वह सोरखी पहुंची तो ब्रेकर पर स्कूटी उछल गई। जिस पर पीछे बैठी बबीता उछल कर सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गहरी चोट लगी। जिस कारण उसकी मौज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें