फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महाविद्यालयों में फिजिकल काउंसिलिंग से भरी जा रहीं सीटें

Fri, 11 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के दोनों महाविद्यालयों में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग की गई। महाविद्यालयों में उपस्थित विद्यार्थियों के हिसाब से मेरिट सूची तैयार की गई। वहीं वीरवार को दोपहर को पोर्टल बंद हो गया। इसके चलते दाखिले नहीं हो सके। महाविद्यालयों में बची हुई सीटों पर बुधवार से फिजिकल काउंसलिंग शुरू हुई। वीरवार से बची हुई सीटों पर आवेदन के लिए पोर्टल को फिर से खोला गया। इसके जरिए यहां पर सीटें भरी जा रही हैं। राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया किशहर के दोनों महाविद्यालयों में 1460 सीटों पर 411 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। राजकीय महाविद्यालय में 780 सीटों पर 293 दाखिले हुए हैं। वहीं सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की 680 सीटों पर 187 दाखिले हुए हैं। फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले हो रहे हैं। दाखिलों के लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है। नए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें