फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वन्य प्राणी विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी, अब टीम का रात को भी कुलेरी में ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कुलेरी में तेंदुआ होने की आशंका के चलते वन्य प्राणी विभाग की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। हिसार के अलावा फतेहाबाद और सिरसा की टीम भी तेंदुआ की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन टीम को अभी तक तेंदुआ होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। अब टीम दिन के अलावा रात को भी कुलेरी में ही ठहराव करेगी। वहीं, टीम ने अपने साथ पिंजरा रखा हुआ है। टीम के पास मंगलवार शाम तक किसी अन्य जगह से तेंदुआ दिखने की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

बता दें, कि वन्य प्राणी विभाग के पास दो दिन पहले टीम को कुलेरी की ढाणी में जंगली जानवर के पंजों के निशान और खून के छींटे मिले थे। उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने कहा कि टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रात को भी टीम कुलेरी के फार्म हाउस पर ठहराव करेगी। यदि कही पर तेंदुआ दिखाई देता है तो उसे तुरंत काबू किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें