हिसार। मय्यड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को दो महिला शिक्षिकाओं के दस्तावेजों पर हरे पेन से हस्ताक्षर करने पर जवाब-तलब किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने हिसार प्रथम ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि वे संबंधित स्कूल मुखिया से स्पष्टीकरण लेकर भेजे ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। जिस पर बीईओ ने स्कूल मुखिया के नाम स्कूल को पत्र जार कर जल्द ही इस मामले पर जवाब मांगा है। मामला यह है कि स्कूल प्राचार्य ने दो महिला शिक्षिका पीजीटी संस्कृत सुनीता देवी व पीजीटी हिंदी अनीता के सेवावृद्धि व एपीएआर संबंधित दस्तावेजों पर हरी स्याही के पेन से हस्ताक्षर कर दिए। जब मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच में पाया कि उपरोक्त दस्तावेजों पर हरी स्याही के पेन से हस्ताक्षर किए गए है। जिस पर डीईओ ने संबंधित स्कूल प्राचार्य को जवाब तलब कर लिया है।
वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में है। प्राचार्य को जवाब-तलब किया गया है। जोकि नियम के खिलाफ है। पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जवाब आते ही उच्च अधिकारी को मामले से अवगत करवा दिया जाएगा।
- विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार प्रथम ब्लॉक।