सेक्टर 1-4 रायपुर फाटक के पास रामपाल के समर्थकों की भीड़।
- फोटो : Hisar
सतलोक आश्रम से भारी मात्रा में गैस सिलिंडर मिलने के मामले में आश्रम संचालक रामपाल की मंगलवार को सीजेएम अश्वनी गुप्ता की अदालत में वीसी के जरिये पेशी हुई। मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 5 मार्च तय की है। मंगलवार को रामपाल की पेशी को लेकर सेक्टर-1-4, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी रामपाल समर्थकों की काफी भीड़ रही।