सिरसा। होलसेल शू मर्चेंटस एसोसिएशन की निजी संस्थान में हुई बैठक में सतीश गोयल को एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सतीश गोयल, उमेश मंगल, संजय गोयल, दीपक गोयल, संजय फडिया, विजय गुप्ता, कृष्ण तनेजा, रतन तलवाडिया, विनोद बांसल, अरुण बांसल, संजय कौसली, देवेंद्र सेठी और नरेश जिंदल आदि मौजूद रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सतीश गोयल को प्रधान, उमेश मंगल को उपप्रधान का सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया। राजू मेहता, रतन तलवाडिया, कृष्ण तनेजा व संजय गोयल को एसोसिएशन का संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। दीपक गोयल को सचिव, संजय फडिया को कोषाध्यक्ष तथा नरेश जिंदल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान अरुण बांसल को मीडिया का प्रभार सौंपा गया। संजय कोसली को प्रचार सचिव का दायित्व सौंपा गया है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राजू मेहता ने की।