फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहीद का जन्मदिन न मनाने पर सरपंच का ऐतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। हिसार जिले के डोभी गांव के शहीद अनुज राजकीय मिडिल स्कूल में शहीद का जन्मदिन न मनाने पर सरपंच आजाद सिंह ने ऐतराज जताया है। उन्होंने बताया कि गांव के मिडिल स्कूल का नामकरण शहीद अनुज के नाम पर किया गया है। शहीद अनुज की जयंती वीरवार को थी लेकिन स्कूल स्टाफ ने शहीद का जन्मदिन नहीं मनाया। सरपंच ने संबंधित अध्यापकों को जुर्माना लगाने और दंड से जमा राशि से स्कूल में काम करवाने की मांग की है। वहीं, हिसार द्वितीय खंड के बीईओ अनिल नेहरा ने बताया कि शिक्षा विभाग का कार्य स्कूल नामकरण का होता है। डोभी के सभी स्कूलों का नामकरण शहीद के नाम पर है। स्कूल स्टाफ के लिए शहीद की जयंती मनाने का कोई नियम नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें