फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्बिया में साई की बॉक्सर भावना ने दिखाया पंच का दम, जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्बिया में हुए गोल्डन ग्लब्ज बॉक्सिंग टूर्नामेंट में साई की बॉक्सर भावना ने गोल्डन पंच जड़ स्वर्ण पदक जीता वहीं, 50 किग्रा. भारवर्ग में कशिश ने कांस्य पदक हासिल किया। दोनों बॉक्सर हिसार के साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

भावना ने फाइनल में 48 किलोग्राम भारवर्ग में थाइलैंड की बॉक्सर को 4-1 से हराया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में कशिश को कजागिस्तान की खिलाड़ी से 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। भावना और कशिश बॉक्सिंग कोच महेंद्र ढाका व अमरजीत सिंह से प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच महेंद्र ढाका ने बताया कि टूर्नामेंट 13 सितंबर से 19 सितंबर तक हुआ था।
पिता की प्रेरणा से रिंग में उतरी थी भावना
बैंक कॉलोनी की भावना आर्मी से सेवानिवृत्त पिता अनिल कुमार की प्रेरणा से पांच साल पहले रिंग में उतरी थी। परिवार का साथ मिला तो उसकी खेल में रुचि बढ़ती गई। भावना ने सर्बिया में हुए टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भावना बताती है कि सेना में रहते हुए उनके पिता ने बॉक्सिंग की। पिता का सपना था कि बेटी भी रिंग में उतरकर नाम चमकाए।
विज्ञापन

दोनों बॉक्सर ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक हासिल किए हैं। इससे पहले भी भावना और कशिश कई पदक जीत चुकी हैं। दोनों बॉक्सर का हिसार साई में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

- हरभजन सिंह, प्रभारी, साई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें