फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: वैराग्य की राह पर चले सचिन, दो मार्च को पंजाब के डेराबस्सी मेंं लेंगे जैन दीक्षा

Sat, 18 Feb 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सचिन जैन गुरुओं का आशीर्वाद लेते। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। जैन धर्म के सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों से प्रभावित होकर फतेहाबाद जिले के छोटे से गांव हांसपुर में जन्मे और अपने ननिहाल रानियां में रहने वाले सचिन ने जैन दीक्षा ग्रहण करने का निश्चय लिया है।

सीबीएससी दिल्ली बोर्ड से बारहवीं की उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले सचिन जैन (18) की दीक्षा दो मार्च को पंजाब के डेराबस्सी के आचार्य आत्मा राम जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्यानयोगी जैन धर्म के चतुर्थ पट्धर आचार्य शिवमुनि महाराज के आज्ञानुवर्ती शासन प्रभावक उपपर्वतक पंडित रत्न जगदीश मुनि महाराज के अन्तेवासी जिनशासन रत्न हिमाचल केसरी उपाध्याय जितेन्द्र मुनि के सान्निध्य में होगी। सचिन अपने परिजनों के साथ परंपरागत परिधान व रस्मों के साथ रानियां एसएस जैन सभा में पहुंचकर अपने संकल्प की घोषणा की। पिछले डेढ़ वर्ष से उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज के वैराग्य में रह रहे सचिन ने बताया कि उन्हें बचपन में धर्म में रुचि थी। चार वर्ष पूर्व उनके पिता महावीर जैन का सड़क हादसे में निधन हो गया था। उनके सांसारिक मामा अमन जैन जो अब प्रशमित मुनि हैं, उनके पदचिह्नों पर चलते हुए दीक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

ननिहाल पहुंचने पर हुआ अभिनंदन



सचिन जैन के ननिहाल रानियां नगरी में है। जैसे ही वे शनिवार को एसएस जैन सभा मेंं पहुंचे, समाज के लोगोंं द्वारा ढोल नगाड़ो के साथ उनका अभिनंदन किया और तत्पश्चात तिलक की रस्म अदा की गई। सबसे पहले सचिन के नाना रविन्द्र जैन के परिवार ने तिलक किया। वहीं, बाद मेंं समाज के लोगोंं ने उन्हें तिलक लगाकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंच संचालन मीनू जैन ने किया और समाज की महिलाओंं ने मंगल गान गाए। इस अवसर पर डेरा बस्सी से गौरव जैन, विकास जैन, सिद्धार्थ जैन, राजकुमार जैन व योगेश जैन सहित रानियां के समस्त पदाधिकारी तथा लोग उपस्थित रहे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें