फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरपंच चुनाव हारने वाले रोहतास खिलेरी को भेंट किए 5.51 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी (हिसार)। गांव गुरेरा में सरपंच प्रत्याशी रहे रोहतास खलेरी को उनके समर्थकों की तरफ से मान-सम्मान दिया गया। गांव में आयोजित समारोह में सरपंच के चुनाव में हार का सामना करने के बावजूद खिलेरी का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। उन्हें 5 लाख 51 हजार की राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

खिलेरी ने कहा कि बेशक उन्हें चुनावों में जीत संभव न हो पाई हो, लेकिन लोगों का जो प्यार उन्हें मिला है, उसके लिए वे ग्रामीणों के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस मौके पर सीताराम ढुकिया, उमेद सिंह टांडी, मांगेराम गोदारा, मनफूल, मानसिंह स्वामी, जगदीश गोदारा, बिल्लू फौजी, दयानंद छिंपा, तेजपाल, सतपाल, कृष्ण सुथार, सतबीर वर्मा, शीशपाल, सुभाष शर्मा, जयसिंह नाई, धर्मपाल गोदारा, रामकुमार, हरिसिंह, रामस्वरूप, बनवारी, छबीलदास मौजूद रहे।

सिवानी- हारे हुए सरपंच प्रत्याशी रोहतास खिलेरी को सम्मानित करते ग्रामीण- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें