फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर छीने 4570 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल दिखा छीने 4570 रुपये
विज्ञापन

हिसार। जुगलान गांव निवासी एक व्यक्ति ने 12 नामजद व 6 अन्य पर उससे मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और पिस्तौल के बल पर 4570 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने सदर थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि आठ नवंबर को वह हिसार आ रहा था। उस दौरान रास्ते में सतीश के घर के पास उसे आरोपियों ने रोककर मारपीट की। जातिसूचक शब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी व पिस्तौल के बल पर 4570 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ पराली जलाने की शिकायत दी थी। मामले में पुलिस ने सतीश, उमेद, कुलदीप, अनूप, राजेश, सुरेंद्र, कालिया, सुदेश, आजाद, सतीश की पत्नी, राजेश की पत्नी, आजाद की पत्नी व 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें