फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जीवाड़े से पत्नी से हड़पे 3.60 लाख रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर 9-11 में रहने वाले वंश ने फर्जीवाड़ा कर पत्नी से 3,60,502 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जींद की कृष्णा ने बताया कि 7 अप्रैल 2022 में वंश के साथ शादी हुई थी। उस समय गुरुग्राम में नौकरी करती थी। पति ने संयुक्त बैंक खाता आजाद नगर के भारतीय स्टेट बैंक में खुलवाया। फिर पति ने स्टडी वीजा के लिए यूनाइटेड किंगडम जाने के लिए आवेदन किया। इस दौरान उसके पति ने पत्नी के खाते से 3,85,581 रुपये स्टडी वीजा के लिए यूनिवर्सिटी फीस जमा कराई। रुपये हड़पने के बाद उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस पर 24 जनवरी 2024 को जींद के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। इस मामले में वह जमानत पर है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि यूनाईटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ने 3,85,581 रुपये में से कुछ खर्चे काटकर 3,60,502 रुपये वापस भेज दिए थे। यह राशि मुथूट फॉरेक्स लिमिटेड नागोरी गेट के जरिये डॉलर को रुपये में बदलकर उसके एचडीएफसी बैंक वाले खाते में जमा होनी थी, लेकिन वंश ने 22 फरवरी 2024 को मुथूट फॉरेक्स लि. में उसके फर्जी हस्ताक्षर कर यह राशि अपने खाते में जमा करवा ली। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें