फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चेकिंग में कार से 10.35 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) ने बुधवार को जींद-हांसी रोड पर पेट्रोल पंप के पास वाहनों की जांच के दौरान 10 लाख 35 हजार 520 रुपये बरामद किए। वाहन चालक से जब नकदी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने व्यापार के लिए पैसों का लेन-देन बताया।
विज्ञापन

स्टेटिक सर्विलेंस टीम नारनौंद के इंचार्ज सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप कुमार टीम के साथ बुधवार को जींद-हांसी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान भिवानी नंबर की एक आई 20 कार आई। कार में दो लोग सवार थे। कार में रखे एक बैग से 10 लाख 35 हजार 520 रुपये बरामद किए। टीम ने जब कार सवार लोगों से पैसों के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह हेचरी का काम करते हैं। उन्होंने जींद में माल बेचा हुआ था और उसी के रुपये लेकर आ रहे हैं। हालांकि कार सवार बरामद रुपये के बारे में कोई दस्तावेज या सबूत पेश नहीं कर पाए। टीम यह रुपये हांसी ट्रेजरी में जमा करवाएगी।


कार सवार से 10 लाख 35 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उक्त व्यक्ति ने बताया कि उनका पोल्ट्री फार्म है और इन रुपयों से पोल्ट्री फार्म के सामान की पेमेंट करनी है। हमने नियमानुसार तलाशी ली थी। फिलहाल यह मामला इनकम टैक्स विभाग के पास भेज दिया है। आगामी कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग ही करेगा। संदीप कुमार, स्टेटिक सर्विलेंस टीम इंचार्ज। (एसडीओ, सिंंचाई विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें