फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जेब से एटीएम कार्ड चोरी कर निकाले 1,10,200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। युवक का एटीएम कार्ड चोरी कर एक लाख से अधिक रुपये निकाल लिए गए। मामले में कुलेरी निवासी अंश मेहता ने शहर थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह हिसार में कंप्युटर कोर्स की पढ़ाई कर रहा हैं। आठ दिसंबर को वह अपने पिता का एटीएम कार्ड लेकर आया था। घर में पैसों की जरूरत के चलते वह वीडियो मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में करीब एक बजे गया था। वहां पहुंचकर उसने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। इस दौरान उसके पीछे एक युवक खड़ा हो था। वह एटीएम अपने ट्रैकसूट की जेब में डालकर रुपये गिनने लगा। उस दौरान पीछे खड़े युवक ने उसका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। करीब 30 मिनट बाद उसके पिता के मोबाइल पर कई संदेश आए जिनमें 1,10,200 रुपये निकाले की सूचना मिली। जब उसने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह नहीं मिला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें