फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबड़ा सरकारी स्कूल में कमरे की दीवार गिरी, 2 मजदूरों की दबने से मौत

विज्ञापन
Room collapses in government school, two laborers die from suppression - फोटो : Hisar
विज्ञापन
गांव पाबड़ा में राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चार मजदूर इस दौरान बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। उकलाना निवासी 35 वर्षीय सोनू व गांव बिठमड़ा की 45 वर्षीय महिला शीला की दीवार के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि दौलतपुर निवासी कुलदीप को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार पाबड़ा के सरकारी स्कूल में पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। स्कूल के 5-6 पुराने कमरों की मरम्मत का कार्य भी इस दौरान किया जा रहा है। सोमवार को 7 मजदूर स्कूल के एक पुराने कमरे के अंदर काम कर रहे थे। कमरे की छत पहले ही तोड़ी जा चुकी है। इस बीच दोपहर करीबन दो बजे अचानक कमरे की दीवार वहां काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरी जिसके कारण मजदूर उसके नीचे दबकर घायल हो गए। स्कूल स्टाफ सदस्यों व आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायल मजदूरों को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला शीला व सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, लेबर ठेकेदार गांव हासेवाला निवासी सुल्तान सिंह भी दीवार के पास ही खड़ा था, वह भी बेहोश हो गया। उसको अभी तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें