फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में तीन मकानों की छत गिरी, मां-बेटे समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद/अग्रोहा। बारिश के दौरान शनिवार को अग्रोहा खंड के सिवानी बोलान गांव में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं माजरा गांव में छत गिरने से कमरे में रखा सामान बर्बाद हो गया। इसके अलावा नहला गांव में छत गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। कंवारी गांव में बारिश के दौरान किसी काम से छत पर गई महिला फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

सिवानी बोलान निवासी शीलू ने बताया कि बारिश के दौरान सुबह करीब सात बजे वह 45 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी, 24 वर्षीय बेटी निशा, 18 वर्षीय बेटे साहिल व 14 वर्षीय मनजीत के साथ कमरे में बैठकर चाय पी रहे थे। अचानक से कमरे की छत गिर गई। तेज आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आए और पांचों घायलों को निकालकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया। आपातकालीन विभाग के सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि घायल कौशल्या व साहिल की हालत चिंताजनक है। हलका उकलाना के विधायक एवं राज्य मंत्री अनूप धानक हादसे की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली।
इधर, माजरा निवासी सुनील ने बताया कि बारिश के चलते उसके मकान की छत गिर गई। जिस कारण कमरे में अंदर रखा सारा सामान टूटकर खराब हो गया है। वहीं नेहला गांव में भी बारिश से छत गिर गई। जिसके नीचे 50 वर्षीय व्यक्ति दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नहला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका चाचा रोहतास कमरे में बैठे हुक्का पी रहे थे। करीब 4 बजे अचानक से कमरे की छत गिर गई। शोर सुनकर परिवार के सदस्य व पड़ोसी भाग कर आए और रोहतास को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

छत से गिरकर महिला घायल
कंवारी गांव निवासी विमला देवी (45) शनिवार को बारिश के दौरान छत से गिरकर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती विमला देवी की पुत्री निशा ने बताया कि उसकी मां बारिश के दौरान छत पर गई थीं। पैर फिसलने के चलते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें