हिसार। जिले के बरवाला उपमंडल के गांव घिराय से हिसार की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस शुक्रवार दोपहर असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई। यह बस सड़क किनारे खेतों में फंस गई। इस दौरान कई यात्रियों की चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। संवाद