फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद रोडवेज को मिलीं छह बीएस-6 की बसें

विज्ञापन
हिसार। रोडवेज में पहुंची नई बसें। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। आखिरकार तीन साल बाद रोडवेज को बीएस-6 की 6 बसें मिल गई हैं। गुरुग्राम से तैयार होकर रात को बसें हिसार डिपो पहुंची। इस दौरान इन बसों में सवारियां भी लाई गईं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अभी एक-दो दिन तक इन बसों को नहीं चलाया जाएगा। वर्कशॉप में बसों को चेक किया जाएगा। उसके बाद ही रूट पर भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2019 में दो बड़ी बसें और 9 पिंक मिनी बसें मिली थी।
विज्ञापन

रोडवेज में पहुंची इन बसों को हिसार से दिल्ली चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक अक्तूबर से दिल्ली में बीएस-4 की बसों की एंट्री नहीं होगी। ऐसे में वर्तमान समय में हिसार से दिल्ली जाने वाली बसों को अन्य रूटों पर भेजा जाएगा। नई बीएस-6 की सभी बसें हिसार से दिल्ली भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें