बस स्टैंड के पास पलटीएएसआई की कार।
- फोटो : Hisar
हांसी सदर थाने के एएसआई बिजेंद्र की क्रेटा कार शनिवार शाम नेकी राम अस्पताल के अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बिजेंद्र को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे बिजेंद्र सदर थाने की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान यह घटना घटी। हादसे के दौरान डिवाइडर से टकराने से कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार पलट गई।