हिसार-फ्लेमिंगों में आयोजित किए जा रहे हिसार उत्सव में डफ बजाते कलाकार
- फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिसार उत्सव में पहले दिन शुक्रवार को हरियाणा का क्राफ्ट पर्यटकों का आकर्षण बना रहा। हरियाणवी पगड़ी अपना खूब रंग जमा रही है। पर्यटक सेल्फी विद हरियाणवी पगड़ी का लुत्फ उठा रहे हैं। तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन गायिका रितु पाठक ने समा बांधा।
हरियाणवी संस्कृति के विशेषज्ञ, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी पगड़ी बांधने की उत्सवों में शुरुआत रत्नावली समारोह में 2015 से हुई थी। पगड़ी मूलत: सूत्ती कपड़े, रेज्जे, रंगीन रेशम की बनी होती है। हिसार उत्सव के पहले दिन कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें रंगोली प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसके अलावा हरियाणवी गुड़िया, कलाकृतियों ने सभी का मन जीत लिया।
हिसार- फ्लेमिंगो में आयोजित किए जा रहे हिसार उत्सव में सेल्फी प्वाइंट पर लगे फूलों को चैक करते हु?- फोटो : Hisar
टिप टिप बरसा पानी,...पानी ने आग लगाई गीत सुनातीं रितु पाठक। - फोटो : Hisar
जलेबी बाई... हिसार- फ्लेमिंगो में चल रहे हिसार उत्सव में गीत की प्रस्तुति देती गायिका रितु पाठक- फोटो : Hisar
हिसार- फ्लेमिंगो में आयोजित किए जा रहे हिसार उत्सव में हरियाणवी संस्कृति की प्रतिमा के साथ डॉ. मह?- फोटो : Hisar