फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 60 करोड़ से बनेगा रेस्ट हाउस , छह मंजिला का होगा पीडब्ल्यूडी का ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार के लिए 60 करोड़ से बनने वाले आलीशान रेस्ट हाउस तथा निर्माण सदन की तर्ज पर बनने वाले पीडब्ल्यूडी कार्यालय के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिसार शहर में फाइव-स्टार जैसी सुविधाओं वाला आलीशान रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। रेस्ट हाउस पर 60 करोड़ करोड़ खर्च होंगे। पांच मंजिला यह नया रेस्ट हाउस वर्तमान रेस्ट हाउस की 7.47 एकड़ भूमि में से 2.09 एकड़ में बनाया जाना प्रस्तावित है। नए रेस्ट हाऊस में 48 कमरे बनाए जाएंगे। जिसमें सीएम स्यूट, वीआईपी स्यूट के अलावा ऑफिसर्स-रूम होंगे। रेस्ट हाउस के बाहरी हिस्से में माल रोड की ओर दुकानें बनाने का भी प्रावधान किया जाएगा। रेस्ट हाऊस में खरीदारी के लिए विकल्प भी होंगे। रेस्ट हाउस में रुकने वाले मेहमानों के लिए जिम एंड योगा हॉल भी बनेगा। करीब 300 आदमियों की बैठने की क्षमता का मल्टीपर्पज-हॉल भी बनाया जाएगा। जिसमें कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 व्यक्तियों की क्षमता वाला कान्फ्रेंस-रूम भी होगा। वीआईपी और सामान्य जन के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ऑफिस में होंगे 70 कमरे
शहर में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया भवन भी मंजूर किया है। छह मंजिला यह भवन चंडीगढ़ के निर्माण सदन की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के पुराने ऑफिस के स्थान पर निर्मित किया जाएगा। जिसमें 70 कमरे बनाए जायेंगे। भवन पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग की सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर, इंजीनियरिंग विंग के अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। जेई से लेकर एसडीओ, एक्सईएन, एसई के कार्यालय होंगे।
बाईपास के लिए 153 करोड़ हो चुके जारी
दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में तलवंडी राणा से मिर्जापुर रोड का बाईपास मंजूर करवाया था। जिसके लिए 153 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। हिसार शहर के लिए लगभग 723 करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटिड रोड बनाने के प्रोसेस को भी मंजूर कराया गया है। जो शहर के जाम से मुक्ति दिलाने में अहम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें