फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वाहन चालकों के लिए राहत, अभी नहीं बढ़ेंगे टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अभी टोल टैक्स के रेट में बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि नए रेट रविवार रात 12 बजे से लागू होने थे। मगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के उच्चाधिकारियों ने अभी नए रेट लागू करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि एनएचएआई की तरफ से हर साल एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी टोल टैक्स के रेट में 5 से 20 रुपये की बढ़ोतरी कर नई रेट लिस्ट तैयार कर ली गई थी और अधिकारियों ने इस नई लिस्ट को रविवार रात 12 बजे से लागू करने की तैयारी भी कर ली थी। मगर अचानक कुछ घंटे पहले स्थानीय अधिकारियों के पास सूचना आई कि नए टोल टैक्स रेट को रोक लिया जाए और इसे अभी लागू न किया जाए। हालांकि अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि टोल टैक्स में बढ़ोतरी क्यों रोकी गई है। इसके अलावा अधिकारी अभी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि नए रेट कब से लागू होंगे।
जिले में कुल पांच टोल प्लाजा
जिले में कुल पांच टोल प्लाजा हैं, जिनमें रामायण, लांघडी, बाडोपट्टी, चौधरीवास व बास टोल प्लाजा हैं। फिलहाल रामायण टोल प्लाजा पर कार, जीप जैसे हल्के वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप के 90 रुपये व रिटर्न ट्रिप 135 रुपये टोल टैक्स लगता है। इसके अलावा हल्के व्यावसायिक वाहनों के सिंगल ट्रिप के 150 रुपये व रिटर्न ट्रिप 220 रुपये है। वहीं बस व ट्रकों के सिंगल ट्रिप के लिए 310 रुपये और रिटर्न ट्रिप के लिए 465 रुपये टोल टैक्स लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
नए आदेश के अनुसार अभी रेट नहीं बढ़ेंगे। आदेश आने के बाद नए रेट लागू किए जाएंगे।
- प्रीतम, टोल अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें