हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग विभागों में विभिन्न पदों पर वेकेंसी निकली हुई हैं। पात्र अभ्यर्थी जॉब के लिए ऑनलाइन मोड में फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। भर्तियों को लेकर विवि की तरफ से 25 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2024 है। सिक्योरिटी ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट, हॉस्टल केयर टेकर समेत 26 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरकर ऑनलाइन ही फीस जमा करवा सकता है। जनरल श्रेणी में पुरुष वर्ग के लिए 800 रुपये व महिला वर्ग व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 400 रुपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा एससी, बीसी व ईएसएम व दिव्यांगों के लिए 200 रुपये फीस निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के लिए पात्र की आयु 18 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
पद का नाम पोस्ट की संख्या
असिस्टेंट डॉयरेक्टर 01
असिस्टेंट वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट 01
जूनियर प्रोग्रामर 05
लैब तकनीशियन इंश्योरमेंशन 01
अकाउंटेंट 02
हॉस्टल केयर टेकर 02
लैब अटेंडेंट 03
इंफॉर्मेशन साइंटिस्ट 01
असिस्टेंट टेक्नीकल ऑफिसर 01
सिक्योरिटी ऑफिसर 01
जूनियर इंजी.(सिविल) 01
लाइब्रेरी असिस्टेंट 02
अकाउंट्स क्लर्क 01
चौकीदार 04