फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पति से दिलवाया तलाक

Tue, 13 Jun 2023 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में रहने वाली एक महिला ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी अनिल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे झांसे में लेकर पति से तलाक करवा दिया। इस संबंध में पुलिस ने सूर्यनगर निवासी अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि सूर्यनगर का अनिल नगर निगम में सफाई का काम करता है। वह उसे 2014 से जानती है। अनिल ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पति के साथ तलाक करवा दिया। आरोपी शादी का झांसा देकर उसे डेढ़ साल से किराये के मकान में रखे हुए है। आरोपी 10 जून को किराये के मकान में आया और दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें