हिसार। शहर की रहने वाली महिला ने आजाद नगर निवासी कपिल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने की एवज में आरोपी 20 हजार रुपये मांग रहा है। 10 हजार रुपये देने के बावजूद आरोपी कपिल के दोस्त राहुल ने महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने कपिल और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 2020 में उसके पति का देहांत हो गया था। इसके बाद वह मायके आ गई और यहां पर एकदुकान पर काम करने लगी। पास के कैफे में काम करने वाले आजाद नगर निवासी कपिल का दुकान पर आना-जाना था। कपिल ने मुझ से शादी करने का बात कही और कैफे में शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और शादी करने के नाम पर 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वह चंडीगढ़ चली गई। मई 2022 को मेरे पास कपिल के दोस्त राहुल का फोन आया और कहा कि तेरी वीडियो मेरे पास है, मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो इसे वायरल कर दूंगा। मैंने डिलीट करने की बात कही तो 20 हजार रुपये मांगे। मैंने राहुल के खाते में 10 हजार रुपये डाल दिए। इसके बावजूद वीडियो वायरल कर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।